हमारा पीएम मोदी से ज्यादा ईमानदार होगा: तेजस्वी
मुंबई में आज से I.N.D.I.A की दो दिवसीय बैठक शुरू होने जा रही है। बैठक से पहले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पीएम उम्मीदवार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी इस देश का पीएम होगा वह मोदी से ज्यादा सच्चा होगा, मोदी जी से ज्यादा ईमानदार होगा। तेजस्वी ने कहा कि मीटिंग में मिलकर चुनाव लड़ने की बात होगी। जनता की मांग पर यह गठबंधन बना है जो सांसद चुने जाएंगे वही पीएम चुनेंगे।










Leave a Reply