अडानी ग्रुप ने किया नियमों का उल्लंघन’
SEBI ने अडानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाया है। रिपोर्ट के मुताबिक लिमिट से ज्यादा ऑफशोर फंडिंग लेने और लिस्टेड एंटीटी की ओर से डिस्क्लोजर के नियमों का उल्लंघन हुआ है। हालांकि ये उल्लंघन टेक्निकल है यानी इसमें किसी व्यक्ति की कोई भूमिका नहीं है। ऐसे में जांच के बाद पेनाल्टी के अलावा कोई और दंड नहीं दिया जाएगा। SEBI जांच पूरी होने तक पूरे मामले का खुलासा नहीं करेगा।










Leave a Reply