अमेठी सांसद स्मृति ईरानी का दो दिवसीय दौरा
केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी को बड़ी सौगात देंगी। स्मृति ईरानी यहां नई औद्योगिक इकाइयों का शुभारंभ करेंगी। दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंच रही सांसद जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगी। इसके अलावा कई गांवों का भ्रमण कर क्षेत्र की जनता का हाल जानेंगी। सांसद दिवंगत पूर्व ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह के घर पर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करेंगी।









Leave a Reply