सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे BSP सांसद
BSP के लोकसभा सदस्य कुंवर दानिश अली ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने सीएम नीतीश के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि सीएम नीतीश से मिलकर राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों और देश में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने के लिए मिलकर काम करने की चर्चा की। बता दें दानिश यूपी के अमरोहा से BSP से सांसद हैं। उनकी इस मुलाकात को लेकर कई मायने निकाले जा रहे हैं।










Leave a Reply