बढ़ी सियासी हलचल: खोई हुई जमीन तलाशेगी कांग्रेस
यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय ने राहुल गांधी के अमेठी से और प्रियंका गांधी को वाराणसी से चुनाव लड़ने की बात कहकर प्रदेश में सियासी हलचल बढ़ा दी है। कांग्रेस की तैयारी को देखकर ऐसा लग रहा कि पार्टी इस बार यूपी में अपनी खोई जमीन तलाशने में जुट गई है। पार्टी इस बार 20-25 सीट पर अपनी दावेदारी ठोक सकती है। 2009 में 21 सीट पाने वाली कांग्रेस को 2019 में मात्र एक सीट मिली थी।










Leave a Reply