Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

चांद से आईं खास तस्वीरें, ISRO ने किया शेयर

चांद से आईं खास तस्वीरें, ISRO ने किया शेयर

चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने विक्रम लैंडर द्वारा भेजी गई तस्वीर को शेयर किया है। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि विक्रम लैंडर द्वारा कुछ तस्वीरें भेजी गई हैं। लैंडर में लगा कैमरा लैंडिंग के दौरान बोल्डर और गहरी खाइयों की जानकारी देता रहता है। चंद्रयान-3 के 23 अगस्त को शाम 6.04 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *