हर संस्था में RSS के लोग, मंत्रालय भी चला रहे… ‘लद्दाख में राहुल गांधी ने RSS पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि RSS के लोग हर संस्था में हैं। वे केंद्र में मंत्रालय भी चला रहे हैं। दो दिन के लद्दाख दौरे पर पहुंचे राहुल आज पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही अलग-अलग जगहों पर युवाओं से भी मुलाकात करेंगे। राहुल पैंगोंग लेक और LAC का भी दौरा करेंगे। पैंगोंग झील पर राहुल अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।










Leave a Reply