UP में नए कांग्रेस अध्यक्ष का एलान
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में नए अध्यक्ष का एलान किया है। पूर्व विधायक अजय राय को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अजय राय ने 2014 में वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी के में रूप में चुनाव लड़ा था। राय समाजवादी पार्टी से कांग्रेस में आए थे। अजय राय ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बीजेपी से की थी और वह 3 बार बीजेपी से विधायक भी रह चुके हैं।










Leave a Reply