Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

१९ अगस्त २०२३

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – शुद्ध श्रावण।
पक्ष – शुक्ल।
ऋतु – वर्षा।
दिन – शनिवार।
तिथि – तृतीया रात्रि – ०७:४६ मि. तक उपरांत चतुर्थी।
नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी रात्रि – १२:३४ मि. तक उपरांत हस्त।
योग – सिद्ध रात्रि – ०९:२५ मि. तक उपरांत साध्य।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कन्या।
सूर्य राशि – सिंह।
सूर्य नक्षत्र – मघा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०९:०१ मि. से १०:३१ मि. तक।
सूर्योदय – ०५:३९ मि.।
सूर्यास्त – ०६:२९ मि.।
व्रत – स्वर्ण गौरी,सुकृत,ठकुराइन।
पर्व – स्वर्ण गौरी,ठकुराइन जयंती,हरियाली तीज।

आज विशेष – स्वर्ण गौरी व्रत,ठकुराइन जयंती,सुकृत व्रत,हरियाली तीज,श्रावणी तीज,कजरी तीज,मधुश्रुवा तृतीया,यमघंट योग एवं रवियोग रात्रि – १२:३४ मि. से,यायी जययोग रात्रि – ०७:४६ मि. तक।

कल विशेष – वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत,दुर्वा गणपति चतुर्थी व्रत व पूजन,शुक्र बालत्व निवृत्ति रात्रि – ०८:३४ मि. पर, भद्रा पाताल की दिन – ०८:२६ मि. से रात्रि – ०९:०७ मि. तक,रवि हस्त सर्वार्थ अमृत सिद्धियोग एवं रवियोग रात्रि – ०२:२६ मि. तक।

मेष राशि – आज दिन ठीक है,सद्विचारों का आदान प्रदान हो सकता है।नौकरी,धंधे का क्षेत्र चुनौतीपूर्ण हो सकता है।नया कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है।

वृष राशि – आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा।दुविधापूर्ण व्यवहार मुश्किल में डाल सकता है।स्वजनों के साथ मतभेद की आशंका है।चिंता परेशानी का कारण हो सकती है।

मिथुन राशि – आज दिन उत्तम है।परिवार के साथ आनंद का अवसर मिल सकता है।आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रभावी नहीं होने दें।

कर्क राशि – आज का दिन मध्यम फलदायी है।परिवारिक वातावरण अच्छा नहीं रहेगा।आपस में मतभेद खडे़ हो सकते हैं।मानसिक बेचैनी हो सकती है।वाणी पर संयम रखें।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”

सिंह राशि – आज का दिन ठीक नहीं है।आलस्य तथा थकान हावी रहेगा।क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें अन्यथा हानि हो सकती है।विचारों में मन अटका हुआ रहेगा।

कन्या राशि – आज दिन ठीक है। व्यापारी वर्ग और नौकरीपेशा दोनों के लिए दिन लाभदायी है।व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं।पिता से लाभ मिलने का संकेत है।घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।

तुला राशि – आज दिन ठीक नहीं है।नौकरी में उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी।परिवार के साथ वाद-विवाद टालें।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”

वृश्चिक राशि – आज दिन मध्यम फलकारक है।अनैतिक कार्यों से दूर रहें।नए संबंध बनाने से पहले सोचें।धन खर्च होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव कर सकते हैं खाने-पीने में ध्यान रखें।

धनु राशि – आज दिन अच्छा है। बौद्धिक,तार्किक विचार विनिमय के लिए समय अच्छा है।समाज में सम्मान मिलेगा।मित्रों के साथ मुलाकात होगी।शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

मकर राशि – आज दिन उत्तम है। व्यापार धंधे में सफलता मिलेगी।व्यापार,धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होंगी।परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा।धन लाभ का योग है।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”

कुंभ राशि – आज दिन अच्छा है। बौद्धिक शक्ति से लेखन एवं सृजन कार्य अच्छी तरह से होगा।यात्रा,प्रवास हो सकता है।आकस्मिक खर्च हो सकता है।

मीन राशि – आज दिन मिलाजुला असरकारक है।मकान,वाहन आदि के दस्तावेजों को संभालकर रखें।परिवारिक माहौल को बनाए रखने हेतु वाद-विवाद टालें।यात्रा एवं प्रवास टालें।भावुकता से बचकर रहें |

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *