सरकारी डॉक्टरों को निजी प्रैक्टिस की छूट दे सकती है सरकार
यूपी सरकार मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों का पलायन रोकने के लिए नई पहल करने जा रही है। सरकार डॉक्टरों कुछ शर्तों के साथ निजी प्रैक्टिस की छूट देगी। शर्त के अनुसार डॉक्टरों को सरकारी संस्थानों में ही 2 बजे के बाद फीस लेकर निजी प्रैक्टिस करनी होगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग लखनऊ के कल्याण सिंह कैंसर इंस्टीट्यूट से इसकी शुरुआत करने वाला है। कैबिनेट मंजूरी के बाद इस प्रस्ताव को अमल में लाया जाएगा।










Leave a Reply