मेडिकल कॉलेजों में PPP मॉडल पर खुलेंगी फार्मेसी
मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार मेडिकल कॉलेज में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के जरिए इन हाउस फार्मेसी शुरू करने जा रही है। शुरुआती दौर में प्रदेश के 6 राजकीय मेडिकल कॉलेज को चुना गया है। नई व्यवस्था लागू होने से मरीजों को काफी आसानी होगी। इस संबंध में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इच्छुक फर्म 15 दिन के भीतर आवेदन कर सकती हैं।










Leave a Reply