महिला शिक्षकों को त्योहारों पर मिलेगी छुट्टी
माध्यमिक स्कूल की महिला टीचरों को अब करवा चौथ पर अवकाश मिलेगा। इसके अलावा महिलाओं से जुड़े कुछ अन्य त्योहारों पर भी वह छुट्टी ले सकेंगी। लंबे समय से इसकी मांग हो रही थी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकार के इस फैसले से महिला शिक्षकों में खुशी की लहर है। बता दें कि बेसिक विद्यालयों में करवा चौथ का अवकाश पहले से दिया जा रहा है।









Leave a Reply