घोसी उपचुनाव नहीं लड़ेगी बसपा
मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में मायावती अपना कैंडिडेट नहीं उतारेंगी। हालांकि, आधिकारिक तौर बसपा की ओर से इस संबंध में किसी तरह का बयान नहीं दिया गया है। सियासी जानकारों का मानना है कि घोसी विधानसभा में बसपा के लिए करीब 60 हजार वोट मौजूद रहते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अगर बसपा इस सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारती है तो बीजेपी के लिए काफी मुश्किलें पैदा हो सकती हैं।










Leave a Reply