आचार्य प्रमोद कृष्णम को इलाहाबाद HC से बड़ीराहत
संभल (यूपी) में निजी जमीन पर मंदिर बनाने के मामले में कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने प्रस्तावित मंदिर के निर्माण पर डीएम की लगाई गई रोक को गलत माना है। हाईकोर्ट ने कहा कि निजी जमीन पर मंदिर निर्माण मूल अधिकार में शामिल है। दूसरे समुदाय की काल्पनिक आपत्ति पर निर्माण को रोका नहीं जा सकता। कल्कि मंदिर का 2016 में शिलान्यास भी किया गया था।









Leave a Reply