Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

जननी और जनम भूमि स्वर्ग से भी बढ़कर, इसके लिए कुर्बान होना चाहिए:

जननी और जनम भूमि स्वर्ग से भी बढ़कर, इसके लिए कुर्बान होना चाहिए:
स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने बांधी समां:
करछना। क्षेत्र के रामपुर स्थित बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से मंच पर खूब समां बांधी। प्रधानाचार्य मनीष तिवारी द्वारा ध्वजारोहण के उपरांत गाजे बाजे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंच पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वाणी वंदना के साथ हुआ इसके उपरांत मंच पर पहुंचे अतिथि कवि डॉ वीरेंद्र कुसुमाकर ने, जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है इसके लिए तो कुर्बान होना चाहिए,जैसी काव्य प्रस्तुति में देश के प्रति समर्पण की भावना जागृत की। संगीत शिक्षिका मोहिनी श्रीवास्तव और मालती शर्मा के निर्देशन में विद्यालय की छात्रा खुशी और सखियों ने माटी के गीतों का रंग उकरते हुए खूब तालियां बटोरी।राज शर्मा द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव के अलावा मौसम के गीतों में देश प्रेम का रंग भरते विद्यालय के बच्चों ने खूब वाहवाही लूटी। अपने देशवा कै माटी अनमोल बा,और हमार देशवा सोने कै चिरैया जैसे गीतों पर श्रद्धा और सुभाष विश्वकर्मा ने जमकर तालियां बटोरी।हर्ष प्रताप सिंह ने हिंदी भाषण प्रस्तुत करते हुए आजादी के
नायक अमर शहीदों को नमन किया।प्रवक्ता जगतपाल और मोहम्मद परवेज सिद्दीकी द्वारा शासन और विभागीय संदेश प्रस्तुत कर बच्चों में जागृति पैदा की गई,तो वहीं बच्चों ने नाटक,लोक नृत्य और गीतों द्वारा खूब समां बांधी।लोक कलाकार रामबाबू यादव और साथियों द्वारा प्रस्तुत गीत,ई तिरंगा हमरे
देशवा के शान मितवा, पर सभी झूम उठे।प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह आजादी अनमोल है।अपने अमर शहीदों के अरमान को जीवंत करने के लिए हम सब को एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने मंच पर कवि,कलाकारों और अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता के स्थान प्राप्त बच्चों को सम्मानित किया।एनसीसी अधिकारी रमेश चन्द्र तिवारी ने सभी के प्रति स्वागत आभार प्रकट किया। संचालन कवि अशोक बेशरम ने किया।मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर प्रवक्ता जितेंद्र कुमार,सुरेश कुमार,चंद्रशेखर सिंह,सुधा सिंह, विजय सिंह,विश्वेश ओझा,कंचन पांडेय,कमलाशंकर त्रिपाठी,जेपी. यादव,राजकुमार विश्वकर्मा ,विमला देवी,जीतेंद्र समेत शिक्षक,कर्मचारी और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *