अधीर रंजन चौधरी के बयान की कई बातें रिकॉर्ड से हटाई गईं
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के आखिरी दिन अधीर रंजन चौधरी ने वक्तव्य दिया। इस दौरान उन्होंने कई ऐसे शब्दों का प्रयोग किया, जिन्हें लोकसभा सचिवालय ने रिकॉर्ड से हटा दिया है। पीएम मोदी की नीरव मोदी से तुलना किए जाने वाले हिस्से और अंधे राजा वाले बयान को विलोपित कर दिया गया है। अधीर रंजन को सस्पेंड कर दिया गया है, जिसको लेकर सोनिया गांधी ने बैठक बुलाई है।










Leave a Reply