Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

०६ अगस्त २०२३

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – पुरुषोत्तम (अधिक,मलमास)।
पक्ष – कृष्ण।
ऋतु – वर्षा।
दिन – रविवार।
तिथि – पंचमी दिन – १२:४२ मि. तक उपरांत षष्ठी।
नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद दिन – ०९:०३ मि. तक उपरांत रेवती |
योग – सुकर्मा प्रातः – ०५:४७ मि. तक उपरांत धृति |
पंचक – चौथा दिन है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – रेवती का दिन – ०९:०३ मि. से है।
चंद्र राशि – मीन।
सूर्य राशि – कर्क।
सूर्य नक्षत्र – श्लेषा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०४:३१ मि. से ०६:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०५:३० मि.।
सूर्यास्त – ०६:३८ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं |

आज विशेष – सर्वार्थ सिद्धियोग दिन – ०९:०३ मि. तक,यानि जययोग दिन – १२:४२ मि. तक |

कल विशेष – अतिदुर्लभ अधिक मास सोमवार व्रत प्रदोष की भांति सायं उमामहेश्वर पूजन,पंचक समाप्त दिन – ०७:५८ मि. पर,भद्रा स्वर्ग की दिन – १०:५४ मि. से रात्रि – १०:०९ मि. तक,दोषसंघ विनाशक रवियोग दिन – ०७:५८ मि. से |

मेष राशि – आज व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी धर्म में आस्था बढ़ेगी अत: आडंबरों से दूर रहें।कार्यों में सुधार होगा।रचनात्मक कार्यों का लाभ मिलेगा।

वृष राशि – आज दिन मिश्रित फलकारक है।नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं।सोच-समझकर कार्य करें अन्यथा नुकसान संभव है।नई योजनाएं बनेगी।

मिथुन राशि – आज पारिवारिक विवाद संभव है जिससे तनाव बढ़ेगा,सामाजिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी।जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है।

कर्क राशि – आज दिन लाभ दायक है।कार्यसिद्धि होने से साहस व पराक्रम बढ़ेगा।व्यापार,व्यवसाय में लाभ संभव है।धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि – आज परिवार में उत्साह का वातावरण रहेगा।कोई शुभ कार्य की योजना बनेगी।आय से अधिक व्यय नहीं करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि – आज दिन मिश्रित फलदायी है।कार्य के प्रति लापरवाही हानिकारक होगी।हर किसी पर विश्वास न करें।धैर्य,संयम रखकर काम करें।निर्णय लेने में विलंब न करें।

तुला राशि – आज सोच समझकर कार्य करें।तीर्थ यात्रा में समय बीतेगा।शत्रुओं से सावधान रहें अन्यथा कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं।पारिवारिक विवाद भी संभव है|

वृश्चिक राशि – आज दिन ठीक नहीं,कार्य की व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे।अपनों से मन मुटाव होने की स्थिति बनेगी।परिवार में खुशियाँ आएंगी।वाणी पर संयम आवश्यक है।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

धनु राशि – आज मेहनत और ईमानदारी के कारण नौकरी में लाभ एवं पदोन्नति की संभावना है।आर्थिक निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी|व्यापारिक विवादों का निपटारा होने की संभावना।

मकर राशि – आज समय का ध्यान रखें अन्यथा हानि संभव है।व्यापार में प्रतिकूलता रह सकती है।व्यसनों को अपने ऊपर हावी न होने दें।बुरी आदतों के कारण परिवारजनों को अपमानित होना पड़ सकता है।

कुंभ राशि – आज दिन शुभ है सभी कामनाएं पूरी होगी।माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।कामकाज में सुधार होगा।वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे।मौज-मस्ती में समय बीतेगा।

मीन राशि – आज मर्यादा का ख्याल रखें।जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान दें।कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।व्यापार,नौकरी में वृद्धि संभव है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *