Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

०५ अगस्त २०२३

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – पुरुषोत्तम (अधिक,मलमास)।
पक्ष – कृष्ण।
ऋतु – वर्षा।
दिन – शनिवार।
तिथि – चतुर्थी दिन – ०२:४९ मि. तक उपरांत पंचमी।
नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद दिन – १०:२४ मि. तक उपरांत उत्तराभाद्रपद |
योग – अतिगण्ड दिन – ०८:३६ मि. तक उपरांत सुकर्मा |
पंचक – तीसरा दिन है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मेष।
सूर्य राशि – कर्क।
सूर्य नक्षत्र – श्लेषा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०९:०१ मि. से १०:३१ मि. तक।
सूर्योदय – ०५:३० मि.।
सूर्यास्त – ०६:३८ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं |

आज विशेष – यायी जययोग दिन – ०२:४९ मि. तक,सिद्धयोग दिन – ०२:४९ मि. तक |

कल विशेष – सर्वार्थ सिद्धियोग दिन – ०९:०३ मि. तक,यानि जययोग दिन – १२:४२ मि. तक |

मेष राशि – आज अपनों के कारण मन अशांत रहेगा।व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी।निर्माणकार्य में सुधार होगा।जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखें।वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

वृष राशि – आज कार्य की अधिकता रहेगी।नौकरी में मनचाहा पदोन्नति के योग बन रहे हैं।आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें।पारिवारिक कार्यों में पूछ परख बढ़ेगी।

मिथुन राशि – आज रुका धन मिलने का संयोग है।पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा।मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी।वस्तुएं संभालकर रखें खोने की संभावना है।

कर्क राशि – आज समाजिक आयोजनों में भागीदारी रहेगी,व्यवसाय में लाभ होगा।साहस एवं पराक्रम बढ़ेगा।धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि – आज दूसरों से सतर्क रहें,विपरीत परिस्थितियों में दृढ़ता से सामना कर सकेंगे।व्यापार में परेशानियों का अंत होगा।प्रेम प्रसंग के योग है। उधार लिया पैस कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे

कन्या राशि – आज दिनचर्या में बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे।परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे।व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे है।नौकरों पर नजर रखें।

तुला राशि – आज पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा।व्यवसाय में उन्नति संभव है।कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी।आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

वृश्चिक राशि – आज स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं।विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा।लाभदायक सौदे होंगे।प्रसिद्धि मिलेगी।

धनु राशि – आज संबंधों के प्रति सतर्क रहें।व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं।आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेगे।निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है।

मकर राशि – आज नौकरी में बदलाव का योग है,फैसला लेने में असमंजस्य की स्थिति रहेगी।साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी।संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

कुंभ राशि – आज समय का सदुपयोग करें।अपनी सांगत बदलें,दुसरों की उन्नति से दुखी न हों।मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें।व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें।अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें।कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

मीन राशि – आज अपनों से सावधान रहें।व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें,मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे।संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी।न्यायालयीन कार्य पूरे होंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *