गीता जयंती के उपलक्ष्य में पूजन,पाठ,एवं पावन ग्रंथ के वितरण का कार्यक्रम संपन्न
प्रयागराज – गोविन्दपुर के शिवपुरी कालोनी में समाजसेवी कृपा शंकर त्रिपाठी जी के आवास पर श्री गीता जयंती के उपलक्ष्य में वैदिक ब्राह्मणों द्वारा श्री गीता जी एवं भगवान श्री कृष्ण जी का विधि-विधान से पूजन किया गया एवं श्री गीता जी का सामूहिक रूप से सस्वर पाठ भी किया गया।तथा श्री गीता जी के पावन ग्रंथ का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक” जी, आचार्य ज्ञानेश तिवारी जी, आचार्य सुशील तिवारी जी, अभिषेक त्रिपाठी, श्रीमती अरुना तिवारी, संजय तिवारी, अशोक तिवारी,शुभम तिवारी, श्रीमती कलावती तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।












Leave a Reply