Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Prayagraj : प्रेमी संग फरार बेटी के घर लौटने पर पिता ने मारी गोली, हालत नाजुक, आरोपी फरार

Prayagraj : प्रेमी संग फरार बेटी के घर लौटने पर पिता ने मारी गोली, हालत नाजुक, आरोपी फरार

धूमनगंज के टीपी नगर में रहने वाली 18 वर्षीय युवती को उसके ही पिता ने घर के भीतर गोली मार दी। जख्मी हाल में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि बेटी का एक युवक से प्रेम संबंध था और इसी को लेकर पिता उससे नाराज चल रहा था। कुछ घंटों पहले ही युवक पक्ष से भी उसका विवाद हुआ था। वह घर छोड़कर भाग निकला है, जिसकी तलाश की जा रही है।

भुक्तभोगी युवती टीपी नगर के भागलपुरवा मोहल्ले की रहने वाली है। उसका पिता मुंडेरा मंडी में आढ़ती की गाड़ी चलाता है। पुलिस के मुताबिक, रात 11 बजे के करीब उसके घर से गोली चलने की आवाज आई। आसपास के लोग पहुंचे तो युवती बेसुध हाल में लहुलुहान पड़ी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक घरवाले उसे लेकर अस्पताल चले गए थे। पुलिस ने घर में मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ की तो बताया गया कि युवती के प्रेमी ने ही उसे गोली मारी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर युवती से बातचीत की तो उसने बताया कि पिता ने ही उसे गोली मारी। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने युवती की हालत खतरे से बाहर बताई है। उसके पिता व चाचा घर से गायब हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
घर छोड़कर चली गई थी युवक के साथ
पुलिस का कहना है कि युवती का मोहल्ले में ही रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध है। लेकिन पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। कई बार मना करने के बावजूद युवती ने युवक से बातचीत नहीं बंद की। कुछ दिनों पहले वह घरवालों से बिना बताए युवक के साथ चली गई थी। करीब हफ्ते भर पहले वह घर वापस आई। शुक्रवार शाम को युवती के पिता का युवक के परिजनों से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत कराया। उधर घर पहुंचने के बाद पिता ने युवती को जमकर फटकार लगाई और कहा कि उसकी वजह से ही यह सब हो रहा है। इसी दौरान युवती ने भी कुछ बोला तो वह तैश में आ गयादो गोलियां चलाईं, एक कंधे में लगी
सूत्रों ने बताया कि बेटी से नोकझोंक के बाद आपा खोए पिता ने एक के बाद एक दो फायर किए। पहली बार में उसका निशाना चूक गया और गोली दीवार पर जा लगी। दूसरी गोली बेटी के दाहिने कंधे के पास लगी और वह चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ी। उसे लहुलुहान हालत में देख पिता घर छोड़कर गायब हो गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *