Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जिला व्यापार संगठन का विरोध :

दिनांक 6 जून 2021

आज उधम सिंह नगर जिला व्यापार संगठन के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर बाजपुर हल्द्वानी बस स्टैंड से लेकर भगत सिंह चौक तक मुंह पर काली पट्टी बांधकर सरकार की नीतियों के खिलाफ पैदल मार्च किया साथ ही नारेबाजी भी की।

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग के अनुसार यदि सरकार जल्द से जल्द बाजार खोलने की अनुमति नहीं देती है तो आने वाले दिनों में और उग्र प्रदर्शन किए जायेंगे । सरकार को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड के व्यापारियों को भी पूरा दिन korona गाइड लाइन के अनुसार दुकान खोलने की इजाजत मिलनी चाहिए।

विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग, अमृत चौधरी जिला उपाध्यक्ष , संजय रुहेला जिला संगठन मंत्री सुशील कुमार राधे, जिला प्रचार मंत्री उस्मान अली ,सचिव ऋषभ सिंगल संगठन मंत्री जितेंद्र यादव वाइट ई महामंत्री लकी पंडित प्रचार मंत्री आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *