Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ,सहायिकाओं तथा आशाओ को बांटी जाएगी पी पी ई किट :

IMG 20210606 113138 scaled

बाजपुर सी एच सी में आज प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकत्री , आंगनबाड़ी सहायिकाओं ,आशाओं तथा आशा फेसिलेटरो के लिए सरकार द्वारा कोरोना से सुरक्षा के लिए पी पी ई किट मुहैया कराई गई हैं जिनका वितरण मंगलवार को कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के द्वारा किया जायेगा ।

प्रत्येक किट में हेड कवर , फेस सील्ड , हैंड ग्लव्स, शू कवर, एन 95 मास्क, ट्रिपल लेयर मास्क, पी पी ई किट , आदि समान सामिल है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा किटों को तैयार करने का कार्य आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है ।

सी एम एस dr. Pankaj Mathur के अनुसार 544 किट आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए तथा 161 किट आशाओं और आशा फेसिलेटरो के लिए सी एच सी बाजपुर में पहुंची है जिनका वितरण मंगलवार को कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य जी के द्वारा मंगलवार को किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *