Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट मे फ्रांसीसी पोर्टल के दावे पर दायर की गई याचिका, रफाल सौदा: सुप्रीम कोर्ट दो हफ्ते बाद करेगा सुनवाई

20210412 145204

सुप्रीम कोर्ट मे फ्रांसीसी पोर्टल के दावे पर दायर की गई याचिका, रफाल सौदा: सुप्रीम कोर्ट दो हफ्ते बाद करेगा सुनवाई
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट, रफाल सौदे के खिलाफ याचिका की दो हफ्ते बाद सुनवाई करेगा।  याचिकाकर्ता ने मुख्य जस्टिस ऑफ इंडिया से जल्द सुनवाई की मांग की। रफाल सौदे की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई है।यह याचिका एक फ्रांसीसी पोर्टल द्वारा नए खुलासे के बाद दायर हुई है।इस याचिका में सौदे को रद्द करने और जुर्माना के साथ सारी रकम वसूलने की मांग की है।साथ ही मामले की कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच के आदेश की मांग भी की गई है।पोर्टल ने दावा किया है कि रफाल सौदे के लिए मिडिलमैन को एक मिलियन यूरो दिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले दिसंबर 2018 में इसी तरह की मांग वाली जनहित याचिकाओं को खारिज कर दिया था। नवंबर 2019 में पुनर्विचार याचिका भी खारिज हो
गई थी।यह याचिका वकील मनोहर लाल शर्मा ने दाखिल की। याचिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र और सीबीआई को भी पक्षकार बनाया है। डसॉल्ट एविएशन ने पहले ही आरोपों का खंडन किया और कहा कि सौदे में कोई भ्रष्टाचार या अनियमितता नहीं थी।
रफाल विमान के सौदे को लेकर फ्रांस की न्यूज़ वेबसाइट मीडिया पार्ट ने तीन कड़ियों में एक रिपोर्ट पेश की है, इस रिपोर्ट में दावा किया है कि विमान बनाने वाली कंपनी दसाल्ट कंपनी ने एक भारतीय बिचौलियों को कथित रूप से मोटी रकम रिश्वत के तौर पर दी है। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंच गया है।
 रफाल सौदा: सुप्रीम कोर्ट दो हफ्ते बाद करेगा सुनवाई, फ्रांसीसी पोर्टल के दावे पर दायर की गई याचिका
मार्च, 2020 वाली गलती दोबारा न करें’ – असदुद्दीन ओवैसी ने PM नरेंद्र मोदी को चेताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *