Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

CM Yogi Adityanath ने कहा की बंगाल में BJP के सत्ता में आने पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडे जेल में होंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, तृणमूल कांग्रेस के गुंडे ध्यान से सुन लें। मतगणना के बाद हम तुम्हें सबक सिखाएंगे , चार साल पहले जब हमने उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई, तब वहां भी ऐसी ही चीजें हुईं लोगों पर अत्याचार करने वालों को जेल में डाला। बंगाल में भी हम उन्हें दंडित करेंगे जो सिंडिकेट राज का हिस्सा हैं और कट मनी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जब ठोस कदम उठाए तो कश्मीर में भी गुंडागर्दी थम गई।

तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी पर अपने दस साल के शासनकाल में तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कि बनर्जी ने बंगाल में दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा और होली मनाने की राह में रूकावटें पैदा की, ये ऐसी चीज है जो उत्तर प्रदेश में कभी नहीं होती है। उन्होंने लोगों से कहा, यह सुनिश्चित करने लिए भाजपा को चुनिए कि आपको त्योहारों में भाग लेने से रोका नहीं जाए।आदित्यनाथ ने बाद में मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में एक अन्य रैली में दावा किया कि बंगाल में दो साल पहले ममता बनर्जी सरकार ने शुरू में दुर्गा पूजा नहीं होने दी, तब उच्च न्यायालय को हिंदू समुदाय के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए दखल देना पड़ा।

भाजपा नेता ने कहा, उच्च न्यायालय के आदेश के बाद यहां प्रशासन ने इस बार मार्गदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश में अपने समकक्षों से संपर्क किया कि कैसे जरूरी कदम उठाए जाएं। मैं तृणमूल कांग्रेस सरकार को बता देना चाहता हूं कि यदि चाह है तो आप हमेशा राह निकाल सकते हैं।हालांकि, तूणमूल कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि राज्य सरकार ने पिछले दशक में राज्यभर में हमेशा ही आयोजकों की मदद की है और पिछले साल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर दुर्गा पूजा समितियों को 50,000 रुपये दिए गए।बंगाल के मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने हाल ही कहा था, यह भाजपा का दुष्प्रचार है।

आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि जिस तरह बनर्जी यहां दुर्गा पूजा नहीं होने देती हैं, अयोध्या में राममंदिर के निर्माण के खिलाफ हैं, उसी तरह उन्हें जय श्री राम का नारा लगाने से चिढ़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *