*असमBJP के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्वा शर्मा बोले मास्क लगाने की जरुरत नहीं, कोरोना होगा तो हम बता देंगे,असम के स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा शर्मानेएकअटपटा दिया बयान
असम BJP नेता ने कहा कि असम के लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए अब मास्क लगाने की जरूरत नहीं है राज्य में यह वायरस अब नहीं हैं। शरमा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देशभर में कोरोना वायरस के रोजाना आने वाले मामले हर दिन रिकॉर्ड टूट रहा है।
शनिवार को भी देशभर में कोरोना वायरस के करीब 90 हजार नए मामले आए है। बीते साल सितंबर के बाद से सबसे ज्यादा थे। खबरो के अनुसार, एक इंटरव्यू मे हिमंत बिस्व शरमा ने हैरानी जताते हुए कहा कि लोग मास्क पहन कर डर बढ़ा रहे हैं, जबकि असम में मास्क पहनने की जरूरत नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में जब मास्क पहनने की जरूरत होगी तो वह बता देंगे।
उन्होंने आगे कहा, ‘हमको इकॉनमी भी रिवाइव करना है। मास्क पहनेंगे तो ब्यूटी पार्लर कैसे चलेंगे,ब्यूटी पार्लर भी चलना जरूरी है। हम लोगों को बोल के रखे हुए हैं जिस दिन मुझको लगेगा कोविड है उस दिन सबको मास्क पहनना ही पड़ेगा।’









Leave a Reply