Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में 03 अप्रैल तक प्रेक्षकों की सूची आयोग जारी करेगा

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में 03 अप्रैल तक प्रेक्षकों की सूची आयोग जारी करेगा
उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में प्रेक्षकों की तैनाती के लिए निर्वाचन आयोग 3अप्रैल तक प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों की पूरी लिस्ट जारी करेगा। आयोग पहले ही प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों की पूरीलिस्ट अपने पास ले चुका है। गुरुवार को आयोग में ऐसे अफसर जिनकी चुनावी ड्यूटी असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल व पुड्डुचेरी के विधानसभा चुनाव में है उनके नामों को छांटकर नई लिस्ट तैयार कर ली गई है।
नई सूची को सामने रखकर किस जिले में कौन अधिकारी को चुनाव प्रेक्षक बनाया जाना है,सूची पर मंथन शुरू हो गया है। चुनाव आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में देर सायं तक आयोग के अधिकारी विचार विमर्श कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *