Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

साइना दो साल में पहली बार सेमीफाइनल में पहुँचीं

भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने अमेरिका की इरिस वांग को तीन गेम तक चले रोमांचक मैच में हराकर शुक्रवार को यहां ओरलिन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह विश्व में 20वें नम्बर की साइना का पिछले दो साल में पहला सेमीफाइनल होगा। इससे उनके रैंकिंग अंकों में बढ़ोतरी होगी, जिनकी उन्हें टोक्यो ओलंपिक खेलों में जगह बनाने के लिए सख्त जरूरत है।

इससे पहले वह आखरी बार जनवरी 2019में इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में खेली थीं।

चोट के कारण पिछले सप्ताह ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से हटने वाली चौथी वरीयता प्राप्त साइना नेहवाल ने विश्व में 36वीं नम्बर की वांग को 21-19, 17-21, 21-19 से हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *