Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

जस्टिस गुप्ता के इस्तीफे पर सियासी संग्राम

छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट के जस्टिस शारद कुमार गुप्ता के इस्तीफे से प्रदेश में सियासी संग्राम शुरू हो गया है। जस्टिस गुप्ता ने इस्तीफे की वजह राज्य सरकार की तरफ से नई जिम्मेदारी मिलने को बताया है। इसकी वजह से भाजपा को प्रदेश सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया है।

पार्टी ने प्रदेश सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जस्टिस गुप्ता द्वारा दिये गए फैसलों के समीक्षा की भी मांग की। गुप्ता अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसी बीच सोमवार को उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेजते हुए 31st मार्च दोपहर तक स्वीकार करने का आग्रह किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उनके इस्तीफे पर सवाल उठा दिये हैं उनके अनुसार ये मानने योग्य नही है कि वतर्मान जज इस्तीफे में ये उल्लेख करें कि राज्य सरकार की नई जिम्मेदारी देने की वजह से वह इस्तीफा दे रहे हैं। ये मामला सीधा सीधा न्यायालय की गरिमा से जुड़ा है। यह बताता है कि राज्य सरकार किस प्रकार संवैधानिक संस्थाओं को अपने प्रभाव से प्रभावित कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम माँग करते हैं कि विगत वर्षों में जस्टिस गुप्ता द्वारा दिये गए फैसलों की समीक्षा हो और यह पता किया जाए कि कितना न्याय हुआ और कितने के साथ न्याय नही हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *