Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Jaunpur Panchayat Chunav 2021: जौनपुर में आरक्षित सीटों की घोषणा, यहाँ पर जाने अपने सीट की स्थिति

मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (Three tier panchayat elections) को लेकर आरक्षण सूची जारी कर दी है। चुनाव को लेकर महिला, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित और अनारक्षित सीटों के आवंटन की सूची का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, जो मंगलवार को खत्म हो चुका है।

जनपद में कुल 1740 ग्राम प्रधान की सीटों में 518 अनारक्षित हैं। महिलाओं के लिए 283 सीटें निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति महिला 138 सीटें, अनुसूचित जाति के लिए 245, पिछड़ी जाति के लिए 311 सिटी और पिछड़ी जाति महिला के लिए 165 सीटें निर्धारित की गई। महिलाओं के खाते में 283 सीटें गई हैं।

ब्लाॅक प्रमुख की आरक्षण सूची

बक्शा और खुटहन अनुसूचित महिला जाति के लिए आरक्षित है। शाहगंज और रामनगर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। करंजकला और मड़ियाहूं में पिछड़ी महिला जाति के लिए आरक्षित है। सिरकोनी, धर्मापुर, जलालपुर और मछलीशहर में पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है। सिकरारा, डोभी और मुफ्तीगंज में महिला सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है। सुजानगंज, बदलापुर, सूइथाकला, महाराजगंज, मुंगराबादशाहपुर, रामपुर, बरसठी और केराकत अनारक्षित है।

इसके साथ ही 9 मार्च को जौनपुर जनपद मुख्यालय पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आपत्तियां एकत्र की जाएगी। 10 से 12 मार्च तक जौनपुर डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के जरिए आपत्तियां का परीक्षण एवं निस्तारण किया जाएगा। 13 से 14 मार्च तक आरक्षित ग्राम पंचायतों के प्रधानों, तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जौनपुर जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन वार्ड की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद यह तय हो जाएगा कि किस ग्राम पंचायत से किस वर्ग का उम्मीदवार मैदान में उतरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *