कुचामन सिटी में सरकारी महाविद्यालय खुलवाने की मांग को लेकर भगतसिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अनूठा प्रदर्शन करके 110 फुट लंबा खादी के कपड़े पर हजारों छात्र-छात्राओं के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम संबोधित उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी को सौंपा इस मौके पर दूदू विधायक बाबूलाल नागर, एवं डीडवाना विधायक चेतन डूडी भी मौजूद रहे ! जानकारी के लिए आपको बता देगी की भगतसिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने 5 दिन हस्ताक्षर अभियान चलाकर रात दिन मेहनत करके कुचामन क्षेत्र के हजारों हजार छात्र छात्राओं की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया है कुचामन शिक्षा नगरी भी कहा जाता है लेकिन इस क्षेत्र में एक भी सरकारी महाविद्यालय नहीं है गैर सरकारी महाविद्यालय की फीस अधिक होने के कारण अधिकांश छात्र छात्राएं गरीब होने के कारण उनमे कुछ ही विधार्थी पढ़ पाते हैं प्रदेशाध्यक्ष परसाराम बुगालिया ने कहा कि कुचामन उपखंड मुख्यालय है लेकिन यहां सरकारी कॉलेज नहीं होने से यहां निजी कॉलेजों की भरमार है किसान परिवार एवं गरीब परिवार के बच्चे एवं बच्चियों को निजी कॉलेजों की भारी-भरकम फीस वहन करने में परेशानी होती है जिसको लेकर उन परिवारों के विद्यार्थियों को कॉलेज की पढ़ाई के लिए काफी दूर जाना पड़ता है कुचामन उपखंड मुख्यालय पर सरकारी कॉलेज का नहीं होना जनता के साथ अन्याय है तहसील अध्यक्ष झुमरमल बिजारणीया , महामंत्री मनोज बिजारणीया कार्यकारी सदस्य राजकुमार फौजी , बिरमाराम बांगड़वा सहीत कार्यकर्ताओं का कहना है कि कुचामन सिटी मे सरकारी महाविद्यालय की सबसे बड़ी मांग है क्षेत्र में भौतिक परिस्थितियां एवं मापदंड होने के बाद भी कोई सरकारी महाविद्यालय नहीं है जिससे बच्चों को पढ़ाई के लिए निजी महाविद्यालय में जाना पड़ता है भगतसिंह यूथ ब्रिगेड कुचामन में सरकारी कॉलेज खुलवाने की मांग बजट से पहले भी स्थानीय विधायक उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी , एवं शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को ज्ञापन भेजकर कुचामन में सरकारी महाविद्यालय खुलवाने की मांग की थी जिस पर जिम्मेदार अभी तक मोन रहे अब पुन: यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जी से बजट में संशोधन करवा कर बजट में क्रियान्वित में सरकारी कॉलेज खुलवाने की मांग की है ।
Bharat Singh Youth Briged 110 फुट लंबे खादी पर हस्ताक्षर कर कुचामन में सरकारी महाविद्यालय खुलवाने की माँग










Leave a Reply