अमेजन ने वेब सीरीज “तांडव” के लिए माफी मांगी !

अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘तांडव’ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोपों में घिरी हुई है। अमेजन प्राइम वीडियो ने माफी मांगते हुए कहा है कि ,”सीरीज में जो भी आपत्तिजनक सीन थे उन्हें हटा दिया गया है। “
बीजेपी विधायक राम कदम ने ट्वीट कर कहा ”हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेंस पहुचाने का दुस्साहस करने वाली अमेजन कंपनी को माफी मांगने के लिए हम राम भक्तों ने मजबूर कर ही दिया, पर याद रखे पब्लिसिटी और अधिक धन कमाने के लालच में भविष्य में ऐसा दुरसाहस कतई नहीं करना , वरना अमेजन तुम्हारा नामों निशान हिंदुस्तान से मिटाने के लिए हिन्दू समाज , सभी राम भक्त तथा भारत वासी मजबूर होंगे। शिव की तीसरी आंख खुली तो तांडव में तुम सब तबाह हो जाओगे” .
साथ ही राकदम ने कहा कि,हिन्दू समाज के देवी देवता को अपमानित करनेवाले दुष्टों बोलो, “जय श्री राम।”









Leave a Reply