Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हर जिले में जारी किया हाई अलर्ट प्रदेश में 37 गुना बढ़े कोरोना के मरीज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हर जिले में जारी किया हाई अलर्ट प्रदेश में 37 गुना बढ़े कोरोना के मरीज

प्रदेश में मात्र महीने भर में 36से37 गुना कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि होने पर सरकार ने हर जिले को हाई अलर्ट कर दिया है। हर जिले में कोविड के पृथक अस्पताल चिन्हित कर वहां पर वेंटिलेटर्स और ऑक्सीजन युक्त बेड की व्यवस्था की जा रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के सभी 75 जिलों में 83 कोविड चिकित्सालय संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया ये चिकित्सालय एल-3 तथा एल-2 श्रेणी के हैं। जिलों में अन्य अस्पतालों को भी कोविड अस्पताल के रूप में अधिसूचित कर दिया गया है।
शासन द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज अम्बेडकरनगर, यूनाइटेड मेडिसिटी हॉस्पिटल एन्ड कॉलेज रावतपुर प्रयागराज, रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली, सुपर स्पेशियलिटी पीडियाट्रिक हॉस्पिटल एवं पोस्ट ग्रेजुएट टीचिंग इंस्टीट्यूट नोएडा तथा 7-एयरफोर्स हॉस्पिटल कानपुर नगर (राजकीय) को डेडिकेटेड कोविड-19 एल-2 चिकित्सालय के रूप में अधिसूचित किया गया है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज एवं फतेहपुर के अनुरोध पर जन सामान्य को चिकित्सा सुविधा सुगमता से उपलब्ध कराए जाने के लिए इलाहबाद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मेडिकल साइंसेस खागा फतेहपुर तथा राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज प्रयागराज, प्रधानमंत्री आवास योजना कालिंदीपुरम प्रयागराज तथा सामुदायिक स्वास्थय केंद्र कोटवा एट बनी प्रयागराज के साथ-साथ केंद्रीय चिकित्सालय उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज को भी कोविड चिकित्सालय के रूप में अधिसूचित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *