Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

ग्रामीण इलाकों में नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू, पंचायत चुनाव के कारण

ग्रामीण इलाकों में नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू, पंचायत चुनाव के कारण
लखनऊ में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का निर्णय ले लिया है।आज गुरुवार की रात से प्रभावी होगा। रात में नौ बजे से सुबह छह बजे तक का कर्फ्यू नगर निगम सीमा के लिए ही लागू किया जा रहा है। कमिश्नर रंजन कुमार, पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर और जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने देर रात स्थिति की समीक्षा के बाद निर्णय लिया है।
कमिश्नर रंजन कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल तक रात्रिकालीन कर्फ्यू की व्यवस्था लागू रहेगी। तय तारीख के बाद एक बार फिर स्थिति की समीक्षा होगी। इसके बाद निर्णय लिया जाएगा। सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक कोविड दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन कराते हुए सामान्य रूप से जन जीवन चलता रहेगा। इसके अलावा मास्क और कोविड दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के लिए भी टीमें गठित की जा रही है। ग्रामीण इलाकों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की वजह से फिलहाल कर्फ्यू से छूट दी गई है।
शहरों में जरूरी सामान ले जाने के लिए छूट
1- रात्रिकालीन कर्फ्यू में आवश्यक वस्तु लाने ले जाने के लिए छूट रहेगी
2- ग्रामीण इलाकों में कर्फ्यू लागू नहीं होगा
3- फल,सब्जी,दूध, गैस सिलेंडर, पेट्रोल 4-डीजल, दवा की सप्लाई जारी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *