Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय(BHU} में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, आईसीयू(ICU) में दूसरे मरीज को चढ़ा दिया प्लाज्मा, हालत बिगड़ी

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय(BHU} में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, आईसीयू(ICU) में दूसरे मरीज को चढ़ा दिया प्लाज्मा, हालत बिगड़ी
सर सुंदरलाल अस्पताल (BHU) के आईसीयू(ICU) वार्ड में दूसरे मरीज को प्लाज्मा चढ़ा देने से एक वृद्ध की हालत बिगड़ गई है।कल शनिवार देर रात वेंटिलेटर पर उनका इलाज शुरू हुआ था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन ने लापरवाही की सूचना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट करके देने के साथ अस्पताल के एमएस(MS)को भी सूचना दी थी। एमएस(MS) प्रो. एसके माथुर ने जांच के लिए एक कमेटी बना कर, तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।
अस्पताल में 14 मार्च को मंगारी गांव (पिंडरा ब्लाक) निवासी 65 वर्षीय रमेश सिंह के हार्निया का आपरेशन हुआ। लिवर की भी समस्या होने पर उन्हें गैस्ट्रो डिपोर्टमेंट में भर्ती किया जहां से 25 मार्च को आईसीयू में बेड नंबर चार पर शिफ्ट कर दिया गया। उनके बेटे आलोक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मैं वार्ड में गया तो पिता जी को प्लाज्मा चढ़ रहा था वे दर्द से तड़प रहे थे।
ओ पॉजिटिव को चढ़ाया ए ब्लड ग्रुप का प्जाज्मा
बीएचयू के आईसीयू वार्ड में दूसरे मरीज के बजाय प्लाज्मा चढ़ाने से गंभीर स्थिति में पहुंचे मंगारी गांव (पिंडरा ब्लाक) निवासी वृद्ध के बेटे आलोक सिंह ने बताया कि मेरे पिता का ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है। उन्हें वार्ड के 13 नंबर बेड पर भर्ती मरीज देवेंद्र की जगह प्लाज्मा चढ़ा दिया गया। देवेंद्र का ब्लड ग्रुप ए है। इस संबंध में डॉक्टरों से बात करने गया था तो मुझे वहां से भगा दिया।
शनिवार देर रात इमरजेंसी के एक डॉक्टर ने आकर मुझसे बताया कि आपके पिताजी की तबीयत बहुत खराब हो गई। आप अपने परिजनों को बुला लीजिए। थोड़ी देर बाद एक अन्य चिकित्सक ने मुझे बताया कि वेंटिलेटर पर उनका इलाज हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *