Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला : सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए मिलेगी छुट्टी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला : सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए मिलेगी छुट्टी
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना टीकाकरण कराने वाले सरकारी और प्राइवेट संस्थानों के कर्मचारियों को उस दिन का अवकाश दिया जाएगा। साथ ही सीएम योगी ने स्कूल की छुट्टियां भी चार अप्रैल तक बढ़ा दी हैं। सीएम योगी ने कक्षा एक से आठ तक सभी परिषदीय व निजी स्कूल चार अप्रैल तक बंद रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि अन्य विद्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाए। प्रदेश सरकार ने अभी तक 31 मार्च तक स्कूल बंद करने के आदेश दिए थए, जिसे अब बढ़ा दिया है।
मुख्यमंत्री मंगलवार शाम उच्चस्तरीय बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के बाद उन्होंने कहा कि कोरोना टेस्टिंग का कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाय। कोविड-19 के सन्दिग्ध मामलों में मुख्य रूप से आरटीपीसीआर टेस्ट किये जाएं। फोकस टेस्टिंग पर विशेष ध्यान ले। बालिका संरक्षण गृह, वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम, रेजिडेन्शियल स्कूल आदि में कोविड-19 की टेस्टिंग प्राथमिकता पर हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *