Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

किसान ने लॉकडाउन में बना दी इलेक्ट्रिक कार, सोलर पॉवर से होता है चार्ज, जानें- कितनी दूर जा सकती है…

किसान ने लॉकडाउन में बना दी इलेक्ट्रिक कार, सोलर पॉवर से होता है चार्ज, जानें- कितनी दूर जा सकती है…

इस गाड़ी को बनाने वाले किसान का नाम सुशील अग्रवाल है। उन्होंने कहा,  “मेरे पास घर पर एक वर्कशॉप है। कोविड -19 लॉकडाउन के दौरान मैंने उसी वर्कशॉप में इसे बनाने का काम शुरू कर दिया था।
कई बार लोग मुश्किल दौर में मेहनत कर नया प्रयोग कर डालते हैं और उसका नतीजा सुखदायी होता है. ऐसा ही हुआ है ओडिशा के मयूरभंज जिले में, जहां कोरोना वायरस महामारी के दौरान लागू किए गए लॉकडाउन में एक किसान ने बैटरी से चलने वाली चार पहिया गाड़ी बना दी। यह गाड़ी सोलर ईनर्जी सोलर प्लेट से चार्ज होती है और एक बार चार्ज होने पर 300 किलोमीटर तक की दूरी की यात्रा करती है।
उन्होंने कहा कि बैट्री को साढ़े 8 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जाता है। यह एक स्लो चार्ज होनेवाली बैट्री है. ऐसी बैट्री लंबे समय तक चलती है और यह 10 साल तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *