Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मुख्तार अंसारी को यूपी भेजेने केलिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया।

mukhtar ansari

मुख्तार अंसारी को यूपी भेजेने केलिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की कस्टडी ट्रांसफर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने स्वागत किया। इस फैसले का स्वागत करते हुए सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि पंजाब सरकार गुंडों, माफियाओं को बचाना चाह रही थी लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद मुख्तार अंसारी को यूपी लाया जाएगा।
सिद्धार्थ नाथ ने अपने आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से हुई बातचीत में कहा कि योगी सरकार भी इस फैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री योगी का यह प्रण है कि प्रदेश में केवल कानून का ही राज होगा। गुंडे, माफिया,अवैध काम करने वाले लोग जेल की सलाखों के अंदर रहेंगे।
सिद्धार्थ नाथ ने अपने राजापुर स्थित आवास पर  भाजपा गंगापट्टी, जमुनापट्टी तथा प्रयागराज महानगर कार्यकर्ताओं के साथ अधिवक्ताओं, प्रबुद्धजनों तथा शिक्षकों को कोविड- 19 का विशेष ध्यान देते हुए हर्बल गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी इस दौरान संगीत, भजन के साथ होली के गीत पर कार्यकर्ता थिरके भी। कार्यक्रम में  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, कमलेश कुमार, क्षेत्रीय महामंत्री संतोष सिंह पटेल, गणेश केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, पवन मिश्र, कुलदीप सिंह चौहान, लेखराज सिंह पटेल, दिनेश तिवारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *