Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

१८ सितम्बर २०२३

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – भाद्रपद (भादौ)।
पक्ष – शुक्ल।
ऋतु – शरद।
दिन – सोमवार।
तिथि – तृतीया दिन – १०:३१ मि. तक उपरांत चतुर्थी।
नक्षत्र – चित्रा दिन – ११:१९ मि. तक उपरांत स्वाती।
योग – ऐन्द्र रात्रि शेष – ०४:२२ मि. तक उपरांत वैधृति।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – पाताल की रात्रि – १०:४४ मि. से है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – तुला।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०७:३१ मि. से ०९:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:०० मि.।
सूर्यास्त – ०६:०८ मि.।
व्रत – हरतालिका तीज,गणेश चतुर्थी।
पर्व – हरतालिका तीज,गणेश चतुर्थी।

आज विशेष- सौर आश्विन मास आरंभ,स्त्रियों के लिए आवश्यक व्रत हरितालिका तीज,बृहद् गौरी व्रत,वैनायकी वरद् श्रीगणेश चतुर्थी व्रत (रात्रि व्यापिनी),ढेलहिया चौथ आज चंद्रमा का दर्शन वर्जित है,चंद्रास्त रात्रि – ०७:५४ मि. पर,श्रीगणेश उत्सव प्रारंभ (महाराष्ट्र),विनायक चतुर्थी (तमिलनाडु),चन्द्र पूजा (विहार),भद्रा पाताल की रात्रि – १०:४४ मि. से,रवियोग दिन – ११:१९ मि. से।

कल विशेष – श्री गणेशोत्सव प्रारंभ (महाराष्ट्र),ऋषि पंचमी मध्यान्ह में सप्तर्षि पूजा,सात वर्ष तक स्वर्णमयी प्रतिमा पूजा करके ब्राम्हण को दान करना चाहिए तथा बिना बोये जोते भूमि का साक (साग) खाना चाहिए,कपदीश्वर चतुर्थी,सरस्वती पूजा (उड़ीसा),सौभाग्य चतुर्थी (बंगाल),जैन संवत्सरी चतुर्थी पक्ष (जैनियों का),रवियोग – १२:२१ मि. तक,भद्रा पाताल की दिन – १०:५७ मि. तक।

मेष राशि – आज का दिन उत्तम है,समय प्रसन्नता से बीतेगा परन्तु वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं।सामाजिक यश की वृद्धि होगी,धन लाभ संभव है, यात्रा लाभदायक रहेगी|

वृष राशि – आज दिन अच्छा है,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।पूंजी निवेश से लाभ संभव है।राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय मिश्रित फलदायी है।अधिकारों का गलत प्रयोग न करे,अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि – आज दिन ठीक है,व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी।किसी श्रेष्ठ जन का मार्गदर्शन लाभदायक सिद्ध होगा,खाद्य पदार्थ के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है।शत्रु सक्रिय रहेगें अत: सावधान रहें।

कर्क राशि – आज दिन अच्छा है,व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे।मित्रों से भेट होगी।अनायास खर्च हो सकता है।समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

सिंह राशि – आज धनकोष में वृद्धि होगी।कैरियर के प्रति गंभीर रहें।आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है।मन में कई दुविधाएं चल रही है।आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।

कन्या राशि – आज दिन ठीक है,लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है।महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने पर ध्यान दें।क्रोध से सावधान रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

तुला राशि – आज दिन अच्छा है,किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।धार्मिक यात्रा संभव है |

वृश्चिक राशि – आज दिन कम ठीक है,उहापोह की स्थिति से गुजर रहे हैं अत: शांति से फैसला लें,जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें,सोच को बदले लाभ होगा।मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

धनु राशि – आज दिन कम ठीक है,दूसरों के लिए बुरा न सोचें।आहार पर नियंत्रण रखें।मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

मकर राशि – आज दिन मिश्रित फलदायी है, अनावश्यक समय बर्बाद न करें।दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे।शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लेवें।आजीविका में वृद्धि के आसार है।पुराने निवेश से लाभ होगा।

कुंभ राशि – आज कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे।उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे।अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है।दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

मीन राशि – आज दिन उत्तम है,अपने वाक चातुर्य से कार्य बना लेंगे।व्यापार व्यवसाय में यश,कीर्ति की वृद्धि होगी।खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है।यात्रा से लाभ संभव है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *