कुशीनगर के पंजाब नेशनल बैंक में CBI का छापा
कुशीनगर के छितौनी में CBI की टीम ने पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर को 27 हजार का रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। बैंक में टीम चार घंटे तक मौजूद रही। इस दौरान खातों की भी जांच की गई। खबर है कि CBI टीम को बैंक मैनेजर के बैग से 85 हजार और रिश्वतखोरी के सबूत मिले हैं। रिश्वतखोरी की शिकायत पर लखनऊ से आई CBI की टीम ने कार्रवाई की। शाखा प्रबंधक सौरभ रघुवंशी पर खाताधारकों से अवैध वसूली का आरोप था।










Leave a Reply