BHU के छात्र ने अपने डीन को पीटा
BHU की कॉमर्स फैकल्टी के डीन प्रो. गुलाब चंद्र राम जायसवाल को एक छात्र ने थप्पड़ मार दिया। आज मॉर्निंग वॉक के दौरान बिड़ला हॉस्टल के पीछे यह घटना हुई। एक निलंबित छात्र ने उनकी पिटाई की है। इसके बाद डीन BHU के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि छात्र 6 महीने से निलंबित चल रहा था। निलंबन के अब कुछ ही दिन बचे थे। अब फिर से छात्र निलंबन हो सकता है।









Leave a Reply