दोषी करार नेताओं के चुनाव लड़ने पर लगे आजीवन प्रतिबंध’
दोषी नेताओं के आजीवन चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की याचिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त एमिकस क्यूरी विजय हंसारिया ने कोर्ट में अपनी 19वीं रिपोर्ट दाखिल की। एमिकस क्यूरी ने रिपोर्ट में कहा है कि दोषी नेताओं पर 6 साल के बैन के बजाए आजीवन प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। यह मामला जल्द ही CJI की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने लगने वाला है। कोर्ट इस रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार से जवाब मांग सकता है।









Leave a Reply