ISRO ने बढ़ाई आदित्य L1 की ऑर्बिट
ISRO ने अपने सन मिशन आदित्य L1 की ऑर्बिट चौथी बार बढ़ाई है। इसके लिए स्पेसक्राफ्ट के थ्रस्टर्स को कुछ देर के लिए फायर किया गया। अब इसकी पृथ्वी से दूरी 256X121973KM है। इससे पहले 3 बार ऑर्बिट बढ़ाई जा चुकी है। अब 19 सितंबर को इस स्पेसक्राफ्ट को L1 पॉइंट की तरफ आगे बढ़ा दिया जाएगा। आदित्य L1 को 2 सितंबर को लॉन्च किया गया था, जो करीब 4 महीने के सफर के बाद 15 लाख किमी दूर स्थित L1 पॉइंट पर पहुंचेगा।










Leave a Reply