‘जनता का ध्यान भटकाना चाहती है बीजेपी’
इंडिया बनाम भारत को लेकर देश में छिड़ी बहस में बसपा सुप्रीमो मायावती की भी एंट्री हो गई है। मायावती ने इंडिया विवाद पर सत्ता पक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी की सोची समझी साजिश है। इंडिया नाम हटाना ठीक नहीं है। जनता के मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि किसी को भी संविधान से छेड़छाड़ का मौका न दिया जाए।










Leave a Reply