रूसी राष्ट्रपति से मिलेंगे किम जोंग उन
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन जल्द ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे। इस दौरान किम रूस से सैटेलाइट, न्यूक्लियर सबमरीन टेक्नोलॉजी और अपने देश के लिए खाद्य सहायता भी मांग सकते हैं। इधर रूस नॉर्थ कोरिया से अपनी मदद के बदले आर्टिलरी शेल्स और एंटी टैंक मिसाइल ले सकता है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक इस मीटिंग के लिए किम जोंग बख्तरबंद ट्रेन से यात्रा करेंगे।










Leave a Reply