CM योगी को जान से मारने की धमकी, आरोपी अरेस्ट
बरेली के हाफिजगंज में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी है। हिंदू जागरण मंच द्वारा इसकी शिकायत करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक का नाम अनस अंसारी है। वह रिठौरा का रहने वाला है। उसने इंस्टाग्राम पर धमकी भरे मैसेज किए हैं। मैसेज में अपशब्द भी लिखे हैं । थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।










Leave a Reply