BIG BREAKING: एक देश, एक चुनाव पर सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र सरकार ने एक देश एक चुनाव को लेकर बड़ा फैसला किया है। केंद्र ने एक देश, एक चुनाव को लेकर कमेटी का गठन किया है, जिसका अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बनाया गया है। कमेटी के सदस्यों की जानकारी थोड़ी देर में सामने आएगी। ये कमेटी कानूनी पहलुओं पर विचार करेगी। केंद्र सरकार एक देश, एक चुनाव को लेकर बिल ला सकती है।










Leave a Reply