दिव्यांग स्कॉलरशिप स्कैम में पैरा क्रिकेटर की 4 दिन बढ़ी रिमांड
यूपी में हुए दिव्यांग स्कॉलरशिप स्कैम में गिरफ्तार लखीमपुर निवासी पैरा क्रिकेटर विक्रम नाग की कस्टडी रिमांड 4 दिन और बढ़ा दी गई है। ED ने रिमांड बढ़ाने के लिए कोर्ट से मांग की थी। विक्रम पर दिव्यांग छात्रों के फर्जी दाखिले के जरिए छात्रवृत्ति हड़पने की साजिश का आरोप है। जांच में सामने आया है कि 500 दिव्यांग छात्रों के हाइजिया व अन्य संस्थानों में एडमिशन के एवज उसे 50 लाख रुपए कमीशन मिला था।










Leave a Reply