चीन ने अक्साई चीन और अरुणाचल को बताया अपना हिस्सा
चीन ने सोमवार को अपना ऑफिशियल मैप जारी कर एक बार फिर अक्साई चीन और अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताया है। इससे पहले चीन ने अप्रैल 2023 में अपने नक्शे में अरुणाचल प्रदेश की 11 जगहों के नाम बदल दिए थे। चीन ने पिछले 5 साल में तीसरी बार ऐसा किया है। इसके पहले 2021 में चीन ने 15 जगहों और 2017 में 6 जगहों के नाम बदले थे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन के इस कदम पर कड़ी आपत्ति जताई है।










Leave a Reply