सागर में दलित व्यक्ति की हत्या पर खड़गे ने BJP को घेरा MP के सागर में दलित युवक की हत्या पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने X पर पोस्ट करके लिखा कि एमपी के सागर जिले में एक दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। गुंडों ने उसकी मां को भी नहीं बख्शा। पीएम मोदी एमपी में लगातार होते दलित व आदिवासी उत्पीड़न पर चू तक नहीं करते हैं। जबकि सीएम केवल कैमरे के सामने वंचितों का पैर धोकर अपना गुनाह छिपाने की कोशिश करते हैं।










Leave a Reply