ट्रेन हादसा: बोगी में खाना बना रहे थे यात्री तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने का एलान किया है। बताया जा रहा है कि UP के 7 जिलों के लोगों ने प्राइवेट पार्टी के जरिए तीर्थ यात्रा के लिए पूरी बोगी बुक कराई थी। बोगी में ये लोग खान बना रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे ट्रेन में आग लग गई।









Leave a Reply